फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आसफपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक गुरुवार को रेलवे लाइन पर लगभग 25 वर्षीय युवती की सिर कटी लाश मिली। जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय व रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है। एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

सोमवार को आसफपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक पश्चिम दिशा में रेलवे ट्रैक पर करीब 25 वर्षीय युवती का सिर कटा शव पड़ा मिला। इसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर आसफपुर चौकी प्रभारी वारिस खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद समीपवर्ती रेलवे स्टेशन चंदौसी से थाने की पुलिस भी आ गई। दोनों जगह की पुलिस ने युवती के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर आस-पास के तमाम ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीण भी उसकी पहचान नहीं कर पाए। लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। शव पीठ के बल पड़ा था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। रेलवे पुलिस की एसपी अपर्णा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने रेलवे पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इसी दोनों एंगल से जांच की जाए। उसकी शिनाख्त कराने के लिए आसपास इलाके में सूचना दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें