फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर पुलिस की गाड़ी पलटी, एक दरोगा व सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार दोपहर कार में सवार संदिग्ध लोगों का पीछा करने के दौरान पुलिस की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक दरोगा व सिपाही घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को बिनावर थाने में तैनात एसआई राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ हाईवे पर भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मलगांव के नजदीक लाल रंग की कार जाती देखी, जिसमें संदिग्ध लोग बैठे थे। इस पर वह कार का पीछा करने लगे। इसी दौरान त्रिलोकपुर गांव के पास पहुंचने पर उनकी सरकारी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एसआई राजेंद्र सिंह, सिपाही गौरव कुमार घायल हो गए। जबकि अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे का पता लगने पर पुलिस में खलबली मच गई। कुछ ही देरम ें एसओ अनूप सिंह मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान मौके पर काफी वाहन भी एकत्र हो गए। एसओ ने गाड़ी सीधी कराने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारु कराया। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस कार में सवार संदिग्ध लोगों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें