फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बालक का गला रेता, अलीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोगाजीत नगलिया में शनिवार शाम एक बालक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। उसका गला कटा है। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की है। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम भोगाजीत नगलिया निवासी नासिर अली का आरोप है कि शनिवार शाम उनके तीन बच्चे खेत पर बकरियां चरा रहे थे। उसी समय आरोपी पक्ष के लोगों ने बच्चों को घेर लिया। उनके दो बड़े बेटे भाग आए लेकिन छोटा बेटा इमरान (8) नहीं भाग सका। इससे आरोपियों ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए। फिर बालक को स्वास्थ्य केंद्र दहगवां ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से भी उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस प्रथम दृष्टतया इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का मानना है कि बालक खेत की मेड़ पर बंधे तार में फंसकर घायल हुआ होगा। इसकी जांच के लिए पुलिस टीम को गांव में भेजा गया है। अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। देर शाम सीओ सहसवान भी भोगाजीत नगलिया रवाना हो गए हैं।
ये है जमीनी विवाद
नासिर अली के मुताबिक उनके गांव के मोहब्बे अली ने यूनिस का खेत खरीदा था। जब उन्होंने नपत कराई तो उसका खेत नासिर और वकील के खेत में बताया गया। बीते 18 सितंबर को दोबारा नपत हुई तो लेखपाल ने नासिर के खेत में ही जगह निकाल दी। तब से नासिर राजस्व विभाग को शिकायती पत्र सौंप रहा है। शनिवार को भी उसने समाधान दिवस में आकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

ये लोग आज समाधान दिवस में आए थे लेकिन बालक कैसे घायल हुआ है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टतया लग रहा है कि बालक या तो किसी चीज से घायल हुआ है या फिर खेत में बंधे तार से घायल हुआ है। इसकी जांच के लिए सीओ को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन

सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें