फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि पर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
बिल्सी कोतवाली के सामने पड़ी ट्रस्ट की विवादित भूमि - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली के सामने लंबे समय से विवादित चल रही एक भूमि को कुछ दबंग लोग समतल कर रहे थे, जिसकी शिकायत मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने डीएम से की थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने भूमि को विवादित घोषित कर इस पर किसी प्रकार के निर्माण को अवैध बताया है साथ ही उस पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

वृंदावन के रंगजी महाराज मंदिर ट्रस्ट की नगर के मुख्य बाजार में करोड़ों रुपये की संपत्ति है, जिसमें कई दुकानें बनी हुई है। इसी ट्रस्ट की भूमि नगर की कोतवाली के सामने भी मौजूद है। जिस पर लंबे समय से एक कोल्ड स्टोरेज था, जो धराशायी होकर खत्म हो चुका है। खाली पड़ी इस भूमि पर कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा करना चाह रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से की। जिसके बाद एसडीएम और कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर इस पर हो रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया।
इसके बाद तहसीलदार अशोक कुमार सैनी ने राजस्व टीम के साथ भूमि का निरीक्षण किया, साथ ही इस पर एक नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस चस्पा होने के बाद दबंगों में खास हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें