उसावां में अचानक इस कंटेनर का निकल गया था पहिया। संवाद
- फोटो : BADAUN
उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह कंटेनर का पहिया अचानक निकल गया। चालक ने किसी तरह से कंटेनर पर काबू पा लिया। अगर इसकी चपेट में कोई वाहन आया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कंटेनर के टक्कर से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
पानीपत से डाक विभाग के पार्सल ले जा रहा कंटेनर मंगलवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सब स्टेशन तिराहा और उसावां थाने के बीच पहुंचा था। कंटेनर को पानीपत निवासी चालक शाकिर चला रहा था। इसी दौरान पुलिया के पास अचानक कंटेनर का अगला पहिया निकल गया। चालक ने किसी तरह कंटेनर को काबू किया। इस दौरान पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे से चालक या क्लीनर को कोई चोट नहीं आई। आसपास कोई वाहन आदि भी कंटेनर की चपेट में नहीं आया। अगर चालक समय रहते कंटेनर पर काबू न कर पाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को रोड से हटवा कर यातायात सामान्य कराया।