फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में एसओ पर लगा यौन उत्पीड़न का मामला बदायूं ट्रांसफर, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर जिले में काफी चर्चित रहा कलान एसओ पर यौन उत्पीड़न का मामला बदायूं ट्रांसफर हो गया है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले में कलान थाने में तैनात रहे एसओ सुनील शर्मा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। जिस पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल बदायूं जिले के दातागंज निवासी एक युवती ने कलान थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। उसका पहला पति आए दिन मारपीट करता था। इससे उसने पहले पति को छोड़कर दूसरे से शादी की लेकिन दूसरे ने भी वही व्यवहार अपनाया। उसने भी महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। अंत में युवती ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज करा दी। उस समय एसओ सुनील शर्मा तैनात थे। युवती का थाने आना-जाना लगा रहता था। इससे सुनील शर्मा ने कई बार उससे फोन पर बात की। उसे थाने बुलाने का दबाव बनाते थे। आखिर में एसओ इस हरकत पर उतर आए कि उन्होंने युवती से वीडियो कॉलिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने आपत्तिजनक हरकतें कीं। उसे आपत्तिजनक वीडियो भी व्हाट्सएप किए। इस पर युवती ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो मामला गर्मा गया। एसओ को सस्पेंड कर दिया गया।
युवती का आरोप है कि आरोपी एसओ लगातार उसका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कई लोगों को लगा दिया है। इस संबंध में उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ये मामला दो दिन पहले बदायूं जनपद ट्रांसफर कर दिया गया। एसएसपी संकल्प शर्मा ने उसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
विज्ञापन

हां ये मामला शाहजहांपुर जिले से ट्रांसफर होकर आया है। उसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। जांच निष्पक्ष रूप से कराई जाएगी। इस दौरान जो सच्चाई या तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन

- संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें