फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती को पुलिस के सुपुर्द किया, थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाने की नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी पर बाइक सवार युवक और युवती को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रात में ही भाजपा और हिजामं के कई पदाधिकारी थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर अमृतलाल से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

बिसौली की निवासी एक युवती शनिवार रात दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ बाइक से निकली थी। संदिग्ध मालूम देने पर मुड़िया धुरेकी पर संघ कार्यकर्ताओं ने बाइक रोककर दोनों को पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। रात में ही भाजयुमो संभल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान, हिजामं प्रदेश मंत्री कौशल वंदेमातरम, पवन मुखिया कई कार्यकर्ताओं के साथ रात करीब 11 बजे थाने पहुंच गए। थाने में इन लोगों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद इंस्पेक्टर अमृतलाल से मिलकर युवती को ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, युवती के परिवार वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इंस्पेक्टर अमृतलाल ने बताया कि युवती बिसौली की है। वह किसी के साथ बाइक से जा रही थी। परिवार वालों को इसकी जानकारी थी। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले युवती को अपने साथ ले गए। इधर, चर्चा यह भी है कि युवती दो दिन से लापता थी। काफी लोगों को इस बारे में पता था। परिवार वाले इज्जत के डर से थाने नहीं गए। वहीं, भाजयुमो संभल जिलाध्यक्ष विशाल चौहान का कहना है कि पुलिस ने पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया है। यह मामला अपहरण का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें