फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी और उसका प्रेमी निकला किशोर का हत्यारा, दोनों जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाने में एक दिन पहले पकड़े गए किशोर की हत्यारोपी भाभी और उसके प्रेमी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने ही किशोर की हत्या की थी। उसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पांच अगस्त को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम सनाय में विशाल (16) पुत्र वीरपाल का शव फंदे पर लटका मिला था। उस समय परिवार वाले मामले को समझ नहीं पाए। उन्होंने आत्महत्या मानते हुए किशोर के शव का बगैर पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर का बड़ा भाई पिंटू दिल्ली में नौकरी करता था। पिंटू के मुताबिक उसकी पत्नी रूबी घर पर रहती थी। उसके साथ ही उसका भाई विशाल रहता था। इस दौरान रूबी के गांव के अशोक पुत्र हाकिम सिंह से अवैध संबंध हो गए। विशाल ने दोनों को एक साथ देख लिया था। विशाल उनकी पोल न खोल दे। इस डर पर उन्होंने विशाल की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सनाय और अन्नी गांव के बीच फंदे पर लटका दिया। दो दिन पहले पिंटू दिल्ली से लौटा था। इस दौरान बातचीत में उसकी पत्नी ने पूरा मामला उगल दिया। इस पर पिंटू ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और रूबी व अशोक को गिरफ्तार करा दिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। जहां पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पिंटू की तहरीर पर रूबी और अशोक के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें