फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए युवक की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने आरोपी पक्ष पर छत से गिराने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ये मामला उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम काकोरी का है। यहां के नारायण गिरि और सेवागिरि के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आईं थीं। इस पर पुलिस ने ही उनका इलाज कराया था। बाद में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की थी। बताते हैं कि बुधवार रात नारायण गिरि का बेटा किशन गिरि (30) अपने घर की छत पर सो रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह अचानक छत से गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। वह युवक को सीधे बरेली ले गए जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि युवक को दूसरे पक्ष के सेवा गिरि के लड़कों ने छत से गिरा दिया था। परिवार वाले शव को बरेली से गांव ले आए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नारायण गिरि ने धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि युवक छत से खुद गिरा था। मकान बगैर बाउंड्री का है। बाहर से 18 और अंदर से 15 फीट ऊंची छत है। आरोपी पक्ष वहां रहता भी नहीं है। युवक कैसे गिरा, वह शराब पीए हुए था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें