फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के एसीएमओ और महिला अस्पताल के चिकित्सक समेत 25 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में कासगंज के एसीएमओ, महिला अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ नर्स समेत जिले में 25 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें शहरी इलाके में नौ और ग्रामीण इलाके में 16 संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल एसीएमओ को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। बाकी पॉजिटिव आसरा आवास भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास गुरुवार रात 757 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें 25 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक जिलेभर में चली जांच में 25 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कासगंज जिले में तैनात एसीएमओ भी पॉजिटिव निकले हैं। एसीएमओ इस समय जिला अस्पताल के सरकारी आवास में रह रहे हैं। उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग से जुड़ीं हैं। वह यहीं रहती हैं जिससे एसीएमओ भी यहीं से आ जा रहे थे। रिपोर्ट आने के बाद वह होम क्वारंटीन हो गए हैं। इनके अलावा महिला अस्पताल के एक चिकित्सक और स्टाफ नर्स पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, विद्युत उपकेंद्र ढाक वाली ज्यारत के दो कर्मचारी, गन्ना दफ्तर में एक, आवास विकास तीन और महाराज नगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
इधर, उझानी कस्बे में भी कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात कराई गई जांच में उझानी के मोहल्ला साहूकारा में तीन, नझियाई मोहल्ले में एक, अहिरटोला में एक, प्रेममिल कंपाउंड में एक और ब्लॉक क्षेत्र के मीरा सराय में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा बिसौली में एक, दातागंज में एक, सालारपुर में एक, सहसवान में दो और इस्लामनगर के ग्राम चिचैटा में एक पॉजिटिव पाए गए हैं। शाम तक चली सैंपलिंग कार्रवाई में 865 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद
बुधवार रात आई रिपोर्ट में नगर पालिका बदायूं कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे गुरुवार को कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। उसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें