फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में व्यापारी की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। डेढ़ लाख रुपये खाते में जमा करने सर्वयूपी ग्रामीण बैंक आए व्यापारी की जेब से टप्पेबाज ने 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली। भनक लगते ही व्यापारी ने बैंक में पुलिस बुलाकर खोजबीन कराई लेकिन टप्पेबाज का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। पंजाबी कॉलोनी निवासी मोहित गोयल की कॉलोनी मोड़ के पास इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की दुकान है। उन्हें अपने खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करने थे। दुकान से रुपये लेकर वह सर्वयूपी ग्रामीण बैंक पहुंचे। रकम उनकी जेब में थी। बैंक में कैश काउंटर पर उन्होंने जेब से रकम निकाली तो 50 हजार रुपये की गड्डी गायब थी। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कई संदिग्धों की तलाशी भी ली। पुलिस ने बैंक समेत मोहित की दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। बता दें कि दो दिन पहले एसबीआई के पास भी एक ग्राहक से 15 हजार की टप्पेबाजी हुई थी। व्यापारी मोहित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें