फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की लापरवाही से फंसा था ट्रक, एफआईआर दर्ज हुई चालक के खिलाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। गुरुवार को दबतोरी रेलवे क्रासिंग पर ट्रक के फंसने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया था। आरपीएफ ने उसके चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल चालक को जमानत दे दी गई है। ट्रक आरपीएफ के कब्जे में है। वहीं, रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र में दबतोरी रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को बजरी से भरा एक ट्रक पटरी के बीच आकर फंस गया था। बताते हैं कि तीन दिन पहले रेलवे ने एक सूचना जारी कर इस रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य कराया था। इसके स्लीपर बदले गए थे और पत्थर डाला गया था लेकिन यहां सड़क नहीं बनवाई गई थी। इससे क्रासिंग की सड़क ऊबड़ खाबड़ हो गई थी। वाहनों को इधर से गुजरने में परेशानी हो रही थी। इसी बीच गुरुवार सुबह तेज बरसात में रेलवे क्रासिंग पर बजरी से भरा एक ट्रक फंस गया। उसे करीब डेढ़ घंटे के बाद जेसीबी से निकाला गया था। इस दौरान एक रेल इंजन ट्रक से टकराने से बचा था। ट्रक फंसने से रेलवे ट्रैक भी खराब हो गया था।
गुरुवार को आरपीएफ ट्रक और उसके चालक को चंदौसी आरपीएफ थाने ले गई। उसके बाद चालक मोहम्मद रिहान निवासी बनिया खेड़ा थाना बनिया ठेर जनपद संभल के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत धारा 174 मेें एफआईआर दर्ज कर ली। उसके बाद चालक को जमानत दे दी गई। आरपीएफ ने अभी ट्रक को नहीं छोड़ा है। वह पुलिस के कब्जे में है। इधर, दबतोरी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार सुबह मरम्मत कार्य किया गया। ट्रक फंसने से खराब हुई पटरी ठीक कराई गई। उस पर पत्थर और डलवाए गए हैं। वहीं, स्लीपर भी ठीक करा दिए गए हैं। अभी सड़क नहीं बनेगी। उसे बरसात के बाद बरवाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चालक को जमानत पर छोड़ दिया है। उसका ट्रक अभी कब्जे में है। सुबह रेलवे ट्रैक पर भी मरम्मत का कार्य हुआ है। अभी सड़क नहीं बनेगी। बरसात रुक जाए, तभी ये बनेगी।
विज्ञापन

- बालजीत, एसआई आरपीएफ थाना चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें