फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया गूजर में यूपी-112 के सिपाही ने किसान को पीटा, ग्रामीणों ने गाड़ी घेरी, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलिया गूजर में शनिवार को बड़ा बवाल होने से बच गया। एक सिपाही की हरकत पर पूरा गांव लामबंद हो गया। ग्रामीणों ने यूपी-112 पुलिस की गाड़ी घेर ली। उसके बाद सिपाही से जमकर नोकझोंक हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को पलिया गूजर निवासी मोर सिंह ने अपने पारिवारिक विवाद के चलते यूपी-112 पुलिस को फोन किया था। इस पर यूपी-112 पुलिस पलिया गूजर गांव पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस की गाड़ी एक गली से होकर गुजर रही थी। उस समय गली में एक आठ वर्षीय लड़की सरकारी नल पर अपनी भैंस को पानी पिला रही थी। उसकी भैंस सड़क पर खड़ी थी। सिपाही ने हार्न दिया। लड़की ने भी भैंस हटाने का प्रयास किया लेकिन भैंस नहीं हटी। आरोप है कि इस पर सिपाही गाड़ी से उतरा और लड़की के साथ गाली गलौज करने लगा। उसी समय मोहल्ले के राजेश्वर सिंह पहुंच गए।
उन्होंने सिपाही से कहा कि वह गाली गलौज न करें। हम खुद भैंस हटा देते हैं। इस पर सिपाही और बिफर गया। उनके साथ गाली गलौज कर दी। बाद में मारपीट भी की। बेवजह गाली गलौज और मारपीट से नाराज होकर गांव के दर्जनों लोग एकत्र होकर आ गए। उन्होंने पुलिस की गाड़ी आगे से घेर ली। इस दौरान उनकी सिपाही से जमकर नोकझोंक हुई। सिपाही की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को शांत किया। तब कहीं जाकर पुलिस गांव से रवाना हो सकी। ग्रामीणों ने पुलिस और क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया से सिपाही के खिलाफ शिकायत की। विधायक के पुलिस अधिकारियों से बात करने पर उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
पलिया गूजर में सिपाही द्वारा ग्रामीण से मारपीट और यूपी-112 पुलिस की गाड़ी घेरने का मामला सामने आया है। इस मामले की सीओ दातागंज को जांच सौंपी गई है। बाकी कार्रवाई जांच के आधार पर कराई जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें