फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलापुर इलाके में फंदे पर लटके मिले दो विवाहिताओं के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रविवार दोपहर दो विवाहिताओं के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एक विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर में परौर थाना क्षेत्र के ग्राम जुई निवासी रामदास ने करीब एक साल पहले अपनी बेटी विनीता (20) की शादी अलापुर क्षेत्र के ग्राम विशनपुर निवासी दिनेश के साथ की थी। उनका आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में काफी दान दहेज दिया था। इसके बावजूद बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। रविवार दोपहर उन्हें सूचना दी गई कि विनीता ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी है। इस पर वह परिवार वालों के साथ विशनपुर पहुंच गए। रामदास ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने विनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, दूसरा मामला थाना क्षेत्र के ग्राम अभियासा का है। यहां रविवार दोपहर गीता (27) पत्नी विजय का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों के मुताबिक उस समय विजय अपने खेत पर गया था। जबकि उसका भाई म्याऊं गया था। गीता कई दिन से अपने मायके आजमगढ़ जिला जाने की बात कह रही थी। पति ने कहा था कि इस समय कोरोना संक्रमण चल रहा है। जब खत्म हो जाए तो चले जाना। इससे गीता ने दोपहर के समय फंदे पर लटककर जान दे दी। गीता से दो बच्चे हैं। ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को सूचना दे दी है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें