फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। शुक्रवार को भैंस चराने गए एक किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। दोपहर के समय किशोर अचानक लापता हो गया था। रायपुर धीरपुर जाने वाले रास्ते पर तालाब किनारे उसके कपड़े पड़े मिले थे। इस पर तालाब में तालाशी गई, जिसमें उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में ले लिया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पीछे नई बस्ती निवासी प्रेमपाल का 14 वर्षीय बेटा पारस शुक्रवार सुबह भैंस चराने गया था। परिवार वालों के मुताबिक पारस दोपहर के समय अचानक लापता हो गया। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई, जब भैंस चरते हुए अपने समय पर शाम को घर पहुंच गईं। उनके साथ पारस नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। उसके बाद परिवार वालों ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। वह किशोर को तलाश करते हुए रात साढ़े आठ बजे रायपुर धीरपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर पहुंच गए। वहीं पास में एक तालाब किनारे उसके कपड़े मिलने से परिवार वालों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने तालाब में छानबीन कराई। काफी खोजबीन के बाद रात साढ़े नौ बजे उसका शव बरामद हुआ। उसके साथियों ने बताया कि किशोर की एक भैंस तालाब में घुस गई थी। उसे ही निकालने के लिए पारस तालाब में घुसा था। उसके साथी चले गए। किशोर भैंस को तालाब से निकालता रह गया था। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में ले लिया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें