फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, महिला समेत ग्यारह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। नगर में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद जमकर लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के एक महिला सहित ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड संख्या 4 में रहने वाले सुरेश पुत्र सिल्वर और नरेश पुत्र प्रेम के बीच शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बड़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए और लाठी- डंडे से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ही परिवारों के लोगों में जमकर झगड़ा हुआ और एक दूसरे को जमकर पीटा। जिसमें प्रथम पक्ष से सुरेश पुत्र सिल्वर, रंजीत पुत्र रमेश, गीता पत्नी सुरेश, गौरव व राहुल पुत्र संतोष, वीरू पुत्र सिल्वर, जीतू पुत्र वीरपाल व दूसरे पक्ष से नरेश पुत्र प्रेम, संदीप पुत्र नरेश, मोहित पुत्र नरेश घायल हो गये। झगड़े के बाद दोनों पक्ष घायल अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें