फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सड़क हादसे में दो लोगों ने तोड़ा दम, खीरी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Fri, 17 Jul 2020 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं में गुरुवार रात बाईपास मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फर्रुखाबाद के पादानघाट निवासी रणवीर सिंह गुरुवार रात पिकअप में टमाटर लेकर देहरादून से फर्रुखाबाद जा रहे थे। पिकअप में टमाटर लदा था। 
विज्ञापन


बरेली बाईपास पहुंचने पर पिकअप सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सब्जी व्यापारी और चालक अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसका नाम पता नहीं चल सका है पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक की संदिग्ध हालत में मौत
वहीं, लखीमपुर खीरी जिले की गोला कोतवाली इलाके के गांव भुड़वारा में रामपाल पासी के 17 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें