फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू लदा ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसे का शिकार ट्रक। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकरा गया। ट्रक में आलू की बोरियां लदी थीं। चालक और हेल्पर ट्रक के अंदर ही फंस गए। दोनों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। हादसे के बाद चालक की इलाज को बदायूं ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक पीलीभीत जिले के जहानाबाद का निवासी है।
विज्ञापन

हादसा गांव फूलपुर के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। मथुरा से लालू की बोरियां लोड कर उन्हें बरेली की मंडी में पहुंचाने के लिए ट्रक रात में चला था। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर के पास चालक पीलीभीत जिले में जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिसेना निवासी मोहन स्वरूप (35) पुत्र पातीराम ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर ड्राइवर साइड से हुई। इसके चलते चालक और हेल्पर ट्रक के अंदर ही फंस गए। आलू व्यापारी मथुरा जिले में राया निवासी कदीर पुत्र कल्लू बीच की सीट पर बैठा था। इसके चलते खरोंच तक नहीं आई।
कछला चौकी से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले तो खुद ही दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की। सफलता न मिलने पर क्रेन मंगवा ली। क्रेन की मदद से ही चालक और हेल्पर को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायल हेल्पर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कछला चौकी इंचार्ज ललित कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद पीलीभीत से मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। उनके अनुसार हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें