फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाग होने पर चोरों ने गृहस्वामी को चाकू मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। चोरी की इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी के जगे होने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर बदमाश भाग निकले। मामले में तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ सहसवान रामकरन से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जरीफननगर के गांव केरई सेरई निवासी सुनील पुत्र विजयपाल बुधवार रात परिवार के साथ घर में सोया था। रात में किसी तरह चोरी के इरादे से चार बदमाश उसके घर में घुस आए। आहट होने पर सुनील का भाई ऋषिपाल जाग गया। उसने शोर मचा दिया। आरोप है कि इस पर बदमाशों ने ऋषिपाल को चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर होने पर गांव के लोग जाग गए। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाश वहां से भाग गए। सुनील की ओर से गुरुवार सुबह जरीफनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को उसने सीओ सहसवान रामकरन से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ ने बताया कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें