फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने हाईवे पर बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज इलाके में बुधवार शाम किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर निवासी हरवीर (19) पुत्र नरेश और उसके गांव का छविराम (26) पुत्र शिवराज बुधवार शाम बाइक लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। उस समय दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस के मुताबिक उनकी बाइक वजीरगंज कस्बे से निकलकर बदायूं की ओर पहुंची थी कि उसी समय पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते समय पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग सड़क की ओर दौड़े। तो दोनों ओर वाहन दिखाई दे रहे थे। फिर ये भी पता नहीं चला कि आखिर कौन सा वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। इस पर एसओ प्रदीप यादव मौके पर पहुंच गए। तब तक हरवीर की मौत हो गई। पुलिस ने छविराम को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों युवकों की शिनाख्त की। जिस पर युवक के परिवार वाले रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। हरवीर के पिता गांव के पूर्व प्रधान हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें