बिल्सी। सोमवार को कूड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के बाद नौबत मारपीट की आ गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के 15 लोगों को धर लिया। उन्हें जेल भेजा गया है।
क्षेत्र के गांव खेड़ा पूर्वी में सोमवार सुबह दो पक्षों में कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और गाली गलौज करने लगे। उनमें मारपीट तक की नौबत आ गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद पहुं पुलिस ने रजत पुत्र मुकुट, धीरज पुत्र नत्थू सिंह, सोनू पुत्र सत्यपाल, कुलदीप पुत्र धर्मपाल, रामू पुत्र पप्पू, प्रदीप पुत्र मुकुट, मनोज पुत्र ब्रह्मपाल, पप्पू पुत्र मोहर सिंह आदि को पकड़ लिया। सभी को शांति भंग में चालान करके जेल भेज दिया गया है।