फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 3.53 लाख की लूट, पुलिस मान रही संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। बरेली-दातागंज रोड पर रविवार रात तीन सशस्त्र बदमाशों ने व्यापारी से 3.53 लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। वारदात के तुरंत बाद व्यापारी ने यूपी 112 पर कॉल की। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस लूट की पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली के गांव डहरपुर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता मूल रूप से आढ़ती हैं। लॉकडाउन के दौरान धंधा बंद होने पर उन्होंने अपनी टाटा-407 का परमिट किराना समेत आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई के लिए बनवा लिया था। प्रदीप गुप्ता का कहना है कि वह रविवार को माल लेकर पीलीभीत के पूरनपुर गए थे। चालक अजयपाल गाड़ी चला रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजेवह दातागंज-बरेली रोड स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल के पास पहुंचे। यहां स्पीड ब्रेकर पर चालक ने टाटा 407 की रफ्तार को धीमा किया। इसी दौरान तीन सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उन पर और चालक पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर तीन लाख 53 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश जंगल की ओर भाग गए। रात में ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इधर, सीओ दातागंज एसके सिंह का कहना है कि पूरा घटनाक्रम प्रथम दृष्टया संदिग्ध मालूम दे रहा है। लूट का आरोप लगाने वाले व्यापारी पर लाखों रुपया उधार है। दो दिन पहले कई लोग उसकी शिकायत लेकर कोतवाली भी आए थे। व्यापारी के आरोपों की जांच की जा रही है। उसने रुपये कहां और किन व्यापारियों से लिए, इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें