फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर में 15 मार्च को दहेज को लेकर एक विवाहिता को फंदे पर लटका दिया गया। अब मां ने पुत्री पूजा के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोल लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 15 मार्च की दोपहर क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी गौरव शर्मा पुत्र प्रदीप कुमार की पत्नी पूजा का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। जिसकी सूचना पर पंहुची पुलिस ने उसके शव को उतार कर एसडीएम संजय कुमार सिंह की मौजदूगी में पंचनामा भर पीएम को भिजवाया था। जिसमें बड़ा बाजार वजीरगंज निवासी संजू देवी पत्नी दिनेश मिश्रा व मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि था पूजा का पति गौरव दहेज में एक बाइक और 50 हजार रुपये की नगदी की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर पूजा के गले में साड़ी से फंदा लगाकर हत्या कर दी। इसमें पुलिस ने मृतका की मां की ओर से पति गौरव शर्मा, ससुर प्रदीप कुमार, सास ऊषा देवी, देवर सौरभ, ननद नीलम और सीलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें पति गौरव को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आज पुलिस ने पूजा की सास ऊषा देवी और ससुर प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें