फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतपुर इलाके में फायरिंग, खेत छोड़कर भागा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। बुधवार को हजरतपुर इलाके में कुछ दबंगों ने फायरिंग कर दी जिससे एक किसान अपना खेत छोड़कर भाग गया। इस मामले में किसान ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारी अजब निवासी कअिसान अमलेश बुधवार सुबह अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। वह अपने इंजन से सिंचाई कर रहा था। उसी समय नगरिया खनू निवासी एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया। उसने किसान से अपने खेत में पानी गिरने का आरोप लगाया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। नगरिया खनू के व्यक्ति ने अपने परिवार वालों को फोन कर दिया जिससे उसके परिवार से कई लोग असलहे लेकर पहुंच गए। उन्होंने खेत पर पहुंचकर फायरिंग कर दी जिससे किसान डरकर मौके से भाग गया। बाद में उसने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की। उसने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना पुलिस ने इसकी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें