फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 वर्षों से गैर जिले में घटनाओं को अंजाम दे रहा भा भूरा पठान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरेली जिले में सोमवार रात मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश भूरा पठान बीस साल से गैर जिले में घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ बदायूं जिले में कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन पुलिस ने दावा किया कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बरेली जिले में सुभाष नगर पुलिस की सोमवार रात अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आसपुर निवासी बदमाश भूरा पठान से मुठभेड़ हो गई। इसमें भूरा पठान को पैर में गोली लगी है। इधर, जैसे ही ये रिपोर्ट बदायूं पुलिस को मिली कि पुलिस ने उसकी हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी। मंगलवार दोपहर तक जिले के अलापुर और आसपास के थानों का रिकॉर्ड चेक किया गया लेकिन भूरा पठान के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं निकला। इस पर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भूरा पठान बरेली पुलिस का वांछित अपराधी है। वह वहीं से भागा था। बदायूं जिले में बीस साल से किसी घटना को अंजाम नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें