फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में युवक पर फावड़े से हमला, बरेली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नौशेरा में रविवार सुबह एक सिरफिरे आदमी ने एक युवक पर फावड़े से हमला बोल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले आई जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर से सटे ग्राम लौड़ा बहेड़ी निवासी मलखान (25) पुत्र ओमकार रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी कार्य से पड़ोसी गांव नौशेरा गया था। मलखान नौशेरा गांव के चौराहे पर पहुंचा ही था कि तभी गांव के एक व्यक्ति ने उस पर फावड़े से हमला बोल दिया। उसके सिर में कई बार फावड़े से प्रहार किया। इससे युवक अचेत होकर जमीन पर जा गिरा। ये देखकर गांव वाले एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर शेखूपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, युवक को जिला अस्पताल भेज दिया। इस हमले की सूचना मिलते ही युवक के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने हालत देखकर युवक को बरेली रेफर कर दिया है। उसकी हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर ओपी सिंह ने बताया कि हमला करने वाला व्यक्ति सनकी प्रकृति का है। वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। तहरीर आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें