बिसौली (बदायूं)। दिल्ली विवाद के बीच नगर की एक शिक्षिका ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इससे नाराज हिंदू संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षिका बिसौली कस्बे की बताई जा रही है। वह ब्लॉक क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में तैनात है। बताते हैं कि शिक्षिका ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। उस पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रही है। इस पर कुछ लोगों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विहिप के नगर अध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता ने कहा कि वह शिक्षिका के खिलाफ थाने में तहरीर देंगे और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। इधर, कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने कहा है कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।