फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए हत्थे चढ़ा पैरावेट को गोली मारने वाला, कारोबारी रंजिश में मारी थी ब्रजेश को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। पशुओं का इलाज करने वाले (पैरावेट) बृजेश को व्यापारिक प्रतिद्वंदता में गोली मारी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने हमलावर धनवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सहसवान के गांव सिलहरी निवासी ब्रजेश पैरावेट है। वह पशुओं का इलाज करते हैं। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को दोपहर ब्रजेश के मोबाइल पर किसी ने सूचना दी कि उसकी भैंस बीमार है। वह डाक बंगले पर खड़ा है। ब्रजेश डाक बंगला पहुंचा तो वह व्यक्ति ब्रजेश को बिसौली रोड पर गांव सादपुर की ओर ले गया। सादपुर गांव के पास ब्रजेश को गोली मार दी और भाग गया। ब्रजेश के पिता सुनील ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस नंबर से ब्रजेश को कॉल की गई, उस नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाकर सहसवान के गांव कमलपुर बेला के धनवीर पुत्र जवाहर को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया जाता है कि धनवीर भी पशुओं का इलाज करता था, लेकिन बृजेश का काम ज्यादा चलता था। इसी से वह मन ही मन बृजेश से रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें