फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड एग्जाम 2020ः पुलिस की निगरानी में रखे गए प्रश्नपत्र, 12 फरवरी से होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र यहां भेजे जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो चुका है। इसके बाद 12 से 16 फरवरी के बीच में प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। अभी सभी प्रश्नपत्र राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस की निगरानी में रखे गये हैं।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल केे 33558 परीक्षार्थी और 25520 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो इस बार परीक्षा देंगे। इनके लिए इस बार जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिका का वितरण लगातार राजकीय इंटर कॉलेज से किया जा रहा है, जो सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हो रहा है। वहीं, 12 फरवरी से प्रश्नपत्रों का वितरण होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों/ प्रधानाचार्य को प्रश्नपत्र सुरक्षित ढंग से रखने के लिए केंद्र में स्ट्रांग रूम बनाने का निर्देश दिया है, जहां पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा ऑन रहना चाहिए।
बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। 12 फरवरी से प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों/ प्रधानाचार्य को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रश्नपत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राममूरत, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें