फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस का इलाज करने के बहाने बुलाकर पशु चिकित्सक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भैंस का इलाज कराने के बहाने युवक को बुलाकर गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। वारदात बिसौली रोड के गांव भगतपुर के पास मंगलवार दिन में करीब 12 बजे हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सहसवान के गांव सिलहरी निवासी 30 वर्षीय ब्रजेश पुत्र सुरेंद्र बीमार पशुओं का इलाज करता है। मंगलवार दिन में करीब साढ़े 11 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि भगतपुर गांव में उसकी भैंस बीमार है। वह अभी सहसवान में डाक बंगला के पास खड़ा है। ब्रजेश बाइक से डाक बंगला पहुंच गया। यहां उसे कॉल करने वाला मिल गया। उसके साथ वह बिसौली रोड स्थित भगतपुर गांव पहुंचा। यहां इस अज्ञात व्यक्ति ने ब्रजेश को गोली मार दी गई। घायल ब्रजेश खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने वाला अज्ञात व्यक्ति वहां से भाग निकला। कुछ लोगों ने घायल पड़े ब्रजेश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी सहसवान पहुंचाया। परिवार वाले भी यहां आ गए। गंभीर हालत में उसे बरेली रेफर कर दिया गया। ब्रजेश के पिता ने किसी तरह की रंजिश की बात से इंकार किया है। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें