वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में चोरों ने एक घर के दरवाजे की कुंडी काटने के बाद करीब दो लाख रुपये का माल समेट लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को बगरैन चौकी भी तहरीर दी गई है।
गांव का रहने वाला बबलू पुत्र प्रेमपाल परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। पड़ोसियों ने देखा कि बबलू के घर की छत पर बने कमरे के बाहर सामान बिखरा पड़ा है। इसकी सूचना मोबाइल पर कॉल करके बबलू को दी। सोमवार को बबलू अपने घर पहुंचा तो देखा कि किसी तरह चोर उसके घर में घुस गए और कुंडी काटने के बाद कमरे में रखे करीब 60 किलो पीतल और स्टील के बर्तन, सोने-चांदी के जेवर समेत चोरों ने करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बबलू ने चोरों का पता लगाने और माल की बरामदगी के लिए पुलिस को तहरीर दी है।