फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपाल के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी, डाक अधीक्षक ने एसएसपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी(बदायूं)। क्षेत्र के संग्रामपुर डाकघर में लाखों रुपये के हुए घोटाले मामले में जांच टीम ने डाक अधीक्षक को रिपोर्ट सौंप दी है। इसके आधार पर डाक अधीक्षक ने एसएसपी को पत्र लिखकर दोषी डाकपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। इधर, जांच टीम ने करीब छह सौ खाताधारकों को नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि अगर किसी उपभोक्ता को खाते से संबंधित कोई समस्या हो, तो 20 दिसंबर तक आसफपुर डाकघर पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद में किसी भी शिकायत पर गौर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संग्रामपुर डाकघर में लगभग दो हजार खाते संचालित थे। यहां पर वर्ष 2011 से राजू डाकपाल के पद पर तैनात था। इस पर आरोप लगे कि डाकघर में संचालित खातों से लगभग 60 लाख की रकम को फर्जीवाड़ा करके निकाल लिया गया है। शिकायतें होने पर पांच नवंबर को इस मामले की जांच कराने के लिए बिसौली से निरीक्षण अधिकारी सतीश कुमार मीना समेत तीन सदस्यीय टीम संग्रामपुर डाकघर पहुंची। जांच टीम ने इसकी गहनता से जांच की। इसके बाद में डाकपाल राजू को दोषी मानते हुए 14 नवंबर को निलंबित कर दिया। वहीं पूरी रिपोर्ट बनाने के बाद में जांच टीम अधिकारी सतीश कुमार मीना ने बदायूं डाक अधीक्षक बाल किशन को पूरी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आरोपी डाकपाल राजू को दोषी मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद में डाक अधीक्षक बाल किशन ने एसएसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। इस मामले को लेकर निरीक्षण अधिकारी बुधवार को एसएसपी से मिलने कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
11 दिसंबर को कोतवाली में दी थी तहरीर
-बिसौली जांच अधिकारी सतीश कुमार मीना ने 11 दिसंबर को बिसौली कोतवाली में आरोपी डाकपाल राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया था। पुलिस का कहना था कि वह पहले विभागीय उच्च अधिकारियों से एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित कराएं, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद में डाकघर के अधिकारियों ने एसएसपी को पत्र लिखकर बिसौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हंगामे के बाद गांव में नहीं पहुंची जांच टीम
-कुछ दिन पहले जब जांच टीम के कुछ सदस्य डाकघर जांच करने पहुंचे तो ग्रामीणों को उनकी जांच करने के तरीके पर कुछ संदेह लगा। इसके बाद में ग्रामीणों ने जांच टीम पर घोटाले के साक्ष्य मिटाने के आरोप लगाते हुए उन्हें वहां से दौड़ा दिया था। महिलाओं ने भी जमकर हंगामा किया था। उस घटना के बाद में जांच टीम गांव नहीं गई।
-संग्रामपुर डाकघर पर तैनात रहे डाकपाल राजू के समय में लाखों रुपये का घोटाला हुआ है। जांच में वह दोषी पाया गया है। ऐसे में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डाक अधीक्षक को पूरी रिपोर्ट भेजी है, वहीं लगभग 600 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा है कि अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह 20 दिसंबर तक आसफपुर डाकघर में संपर्क कर सकता है।
-सतीश कुमार मीना, निरीक्षण अधिकारी बिसौली
एसएसपी को पत्र लिखा है कि आरोपी डाकपाल राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाए। इसके लिए निरीक्षण अधिकारी बिसौली सतीश कुमार मीना को एसएसपी के पास भेजा था, लेकिन उनसे किन्हीं वजह से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बाल किशन, डाक अधीक्षक बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें