बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक उचक्के ने इंटरमीडियट की छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
शहर के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा इंटरमीडियट में पढ़ती है। उसके पिता अधिवक्ता हैं। आरोप है कि लोची नगला निवासी तोफी उर्फ अंशुमन लगातार उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। एक साल पहले उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई कराई थी। तब वह हाथ पैर जोड़कर छूट गया था लेकिन सोमवार को उसने फिर पीछा किया। उनकी बेटी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। विरोध करने पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। अधिवक्ता ने सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद