फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से बिछड़ा किशोर तो फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार रात उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर में एक किशोर ने अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। किशोर का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए। लड़की वालों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। दबाव में आकर घर वालों ने लड़की वापस भेज दी, जिससे नाराज किशोर ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

किशोर शीशपाल (17) पुत्र ओमपाल उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर का निवासी था। पुलिस के अनुसार, शीशपाल का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। इससे लड़की के परिवार वालों ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। उसके बाद पुलिस ने कई बार उनके घर पर आकर छापा मारा। पुलिस और रिश्तेदारों का दबाव पड़ा। तब परिवार वालों ने लड़की को बुलाकर उसके परिजन के हवाले कर दिया। सोमवार को शीशपाल घर लौटा। उसने अपने परिवार वालों को लड़की वापस लाने की जिद की। इस पर परिवार वालों ने उसे डांट दिया। इससे किशोर ने अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवार वाले मंगलवार सुबह उठे तो किशोर का शव फंदे पर लटका देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें