फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए लोगों से मांगा सहयोग, किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सर्वोच्च न्यायालय के अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले भर में रूट मार्च, शांति समिति की बैठकों और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की जा रही है। प्रशासन लोगों से सोशल मीडिया आदि पर भी सतर्कता बरतने और आपसी सौहार्द के साथ रहने का आह्वान करा रहा है। लगातार संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की जा रहीं हैं। प्रशासन का कहना है कि अफवाह फैलाने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। मंगलवार को शहर में पुलिस ने रूट मार्च भी निकाला। मोहल्ला जालंधरी सराय में सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, कोतवाल ओमकार सिंह ने सामाजिक लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

दहगवां। जरीफनगर एसओ राकेश चौहान ने दहगवां में पहुंचकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
मूसाझाग। मूसाझाग एसओ ललित भाटी पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों में पहुंचे। उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया।
अलापुर। मंगलवार को थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक हुई तो एसओ कृष्णगोपाल शर्मा ने क्षेत्र के ककराला, सखानू, जगत व अन्य कई गांवों में ग्रामीणों के साथ शांति व्यवस्था की बैठक ली।
विज्ञापन

सैदपुर। थाना सैदपुर पुलिस ने रूट मार्च के बाद संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। अध्यक्षता सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने की।
दबतोरी। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, दबतोरा में सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने रूट मार्च किया। सीओ ने गांवों में लोगों से नुक्कड़ सभाएं कर शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बिसौली पकंज लवानिया, कामेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी दबतोरी आदि मौजूद थे।
कुंवरगांव। नगर के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। सौहार्द व शांति व्यवस्था कायम रखने पर चर्चा हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, महेश चन्द्र मुखिया, राम शर्मा, यशवीर सिंह, रामकुमार गुप्ता, विनोद, अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
सहसवान। सीओ रामकरन सरोज और कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं को कोतवाली में अलग अलग बुलाकर बैठक की और उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर एसआई वारिस खान, अमित चौधरी, वीर सिंह, बाबूराम, रामानन्द गिरि समेत समस्त कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें