फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मां बेटे को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। ई-रिक्शा से झालर टूटने के मामूली विवाद में पांच लोगों ने मां बेटे को जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी गंगा देवी का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाले हरी ने अपने मकान पर झालर लगाई थी। गंगा देवी का पुत्र कन्हई अपना ई रिक्शा वहां से निकाल रहा था। ई-रिक्शा में फंसकर अनिल के मकान पर लटक रही झालर टूट गई। इसी बात पर अनिल और उसके परिजन गालियां देने लगे। गालियों का विरोध करने पर पांच लोगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। गंगा देवी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी मार पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने जयवंती, हरी, अनिल, ओमप्रकाश और मुस्कान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें