फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में शनिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले उसे गंभीर हालत में मायके छोड़ गए थे। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

विवाहिता सुनीला (27) की शादी करीब सात साल पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम पसेई निवासी मुनेंद्र के साथ हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था। सुनीला का मायका मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में है। उसके भाई मनोज की माने तो शुक्रवार के दिन सुनीला को उसके ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ दे दिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। ससुराल वाले शनिवार शाम विवाहिता को लेकर सुल्तानपुर पहुंचे और उसे छोड़कर भाग गए। उसके बाद रात करीब दो बजे विवाहिता की मौत हो गई। मनोज का आरोप है कि मुनेंद्र आए दिन सुनीला के साथ मारपीट करता था। इससे उसने जहर देकर सुनीला को मार डाला। मायके वालों ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दोपहर के समय विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। जिसकी रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए चिकित्सकों ने बिसरा प्रिजर्व कर लिया है। पुलिस ने शव को मायके वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें