फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसेज फारवर्ड कराकर युवक के बैंक खाते से 1.47 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। व्यापारी के खाते में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर न होने पर कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करके वजह पूछना ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के खाताधारक युवक को महंगा पड़ गया। खाताधारक के अनुसार, कॉलर ने उसके सेलफोन पर जो मेसेज भेजा, उसके अनुसार उसने उसी को फारवर्ड कर दिया। इसके बाद तीन बार में उसके खाते से 1.47 लाख रुपये उड़ा लिए गए। ठगी के शिकार युवक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी मोहम्मद हाशिम पुत्र छोटे का उझानी की ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में बचत खाता है। गांव में चूड़ियों की दुकान चलाने वाले हाशिम ने शुक्रवार को फिरोजाबाद निवासी व्यापारी सुरेशचंद्र के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। सुरेश के खाते में जब रकम नहीं पहुंची तो हाशिम ने गूगल एप के कस्टमर केयर के एक नंबर पर कॉल की। हाशिम को बताया गया कि उसके सेलफोन पर एक मेसेज पहुंचेगा, उसे इसी नंबर पर फारवर्ड करिए, पता लग जाएगा। इसके बाद हाशिम ने मेसेज फारवर्ड कर दिया। इसके बाद सुरेश के खाते में तो 10 हजार रुपये पहुंच गए। आरोप है कि दोपहर बाद तक उसके खाते से 49-49 हजार रुपये तीन बार में डेबिट हो गए। इसका मेसेज हाशिम के सेलफोन पर आया तो वह सीधे बैंक पहुंचा और बैंक मैनेजर को अवगत कराया। कोतवाली पहुंचकर उसने दरोगा संजय कुमार को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, साथ ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर सौंप दी। रकम कहां और कैसे ट्रांसफर हुई, इसका पता उसको नहीं चला। बता दें कि पिछले महीने दो और लोगों के खाते से भी कुछ इसी तरह से ऑनलाइन ठगी हो चुकी है। इधर, पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
मेसेज फरवर्ड करके ठगी के शिकार बने मोहम्मद हाशिम ने बताया कि उसके पिता कई महीनों से बीमार हैं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार भी कराया गया लेकिन हालत में कोई खास सुधार नहीं होने पर उसने इलाज के लिए रकम इकट्ठी करनी शुरू कर दी। हाशिम ने उस सेलफोन नंबर पर दो-तीन बार कॉल भी की लेकिन फिर वहां से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

आजकल लॉटरी निकलने जैसे मेसेज बहुत आ रहे हैं। कभी उनके लिंक पर क्लिक न करें, जैसे ही आपने लिंक पर क्लिक किया, तभी आपका सारा डाटा उसके पास चला जाएगा। ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करते समय सावधानी बरतें। किसी अंजान साइट पर क्लिक न करें। धोखेबाज बैंक के नाम से मिलती जुलती फर्जी साइट बना लेते हैं, जिसके चक्कर में लोग फंस जाते हैं। आजकल ऑनलाइन गाड़ी खरीदने के नाम पर भी धोखाधड़ी हो रही है। वे पैसा ट्रांसफर करा लेते हैं और गाड़ी नहीं देते। सबसे खास बात ये कि कभी अपना बैंक एकाउंट नंबर, ओटीपी नंबर न दें। एटीएम कार्ड नंबर किसी को न बताएं। कभी अपने मोबाइल नंबर को पासवर्ड न बनाएं।
विज्ञापन

-रामगोपाल शर्मा, प्रभारी साइबर सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें