फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को कमरे में बंद करके सवा लाख की लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततैरा में बदमाश एक दंपती को कमरे में बंद करके करीब सवा लाख का सामान लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन न तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और न ही बदमाशों का पता लगा पाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततैरा निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दीपावली की देर रात उसके गांव में लोग पटाखे दाग रहे थे। इसी का फायदा उठाकर कुछ बदमाश उसके घर में घुस आए। उन्होंने कुंवरपाल और उसकी पत्नी को तमंचे के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर घर में रखा सामान और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब सवा लाख रुपये का सामान लूट लिया। उसके बाद वे भाग गए। बाद में उन्होंने किसी तरह लोगों से कमरा खुलवाया और पुलिस को सूचना दी। गांव के लोगों ने भी बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। कुंवरपाल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इससे पीड़ित परिवार वालों में रोष है। इधर ग्रामीणों में भी ऐसी घटनाओं से दहशत फैल रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें