फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को घेरा, बाइक छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार रात जरीफनगर क्षेत्र के धोवरखेड़ा गांव में जुआरियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। उनके साथ गाली-गलौज की। लूटपाट का आरोप लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस कर्मियों के हाथपैर फूल गए। इससे पुलिस कर्मी बाइक छोड़कर गांव से भाग आए। एक सिपाही गांव में रह गया, जो बाद में किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से छूटा। इसके बावजूद ग्रामीण उसके पीछे भागते रहे।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना पुलिस मंगलवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बताते हैं कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि धोवरखेड़ा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर एक दरोगा और पांच पुलिस कर्मी जुआरियों को तलाशते हुए गांव तक पहुंच गए। इधर, गांव के बाहर जुआ खेल रहे लोगों में पुलिस देखकर भगदड़ मच गई। सभी इधर-उधर भाग खड़े हुए। पुलिस कर्मी जुआरियों का पीछा करते हुए एक घर में घुस गए। इससे उस घर के लोगों ने हंगामा कर दिया। उनके शोर मचाने पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर पुलिस कर्मियों को घेर लिया। उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उन पर महिलाओं से अभद्रता और लूटपाट के आरोप लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोग गाली देते हुए मारने तक की बात कह रहे थे। इससे पुलिस कर्मियों के हाथपैर फूल गए। दरोगा और चार पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुए, जबकि एक सिपाही उनके बीच फंसा रह गया। इस दौरान बनाई गई एक वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें कई ग्रामीण सिपाही को घेरे खड़े हैं। उसके साथ गाली गलौज कर रहे हैं। लूटपाट का आरोप लगा रहे हैं और जबरिया उससे जेवर मांग रहे हैं। सिपाही अपनी बाइक छोड़कर किसी तरह उनके चंगुल से निकला। फिर भी दर्जनों ग्रामीण उसका पीछा करते हुए काफी दूर तक आए। फिर सिपाही किसी तरह थाने पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

शांति व्यवस्था के चलते पुलिस प्रत्येक गांव में जा रही है। दीपावली से पुलिस हर जगह मौजूद है। गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस से इसका कोई लेना-देना नहीं है। अगर दोनों में से कोई तहरीर देगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश चौहान, एसओ जरीफनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें