फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा चौक से पकड़े गए दो युवक जेल भेजे, तमंचे-चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो दिन पहले शहर के इंदिरा चौक से पकड़े गए दो फ्रॉड युवकों को सोमवार दोपहर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उन्होंने शहर में कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने उनसे 22 एटीएम कार्ड के अलावा एक तमंचा और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

रोडवेज चौकी प्रभारी सुनील कुमार दो दिन पहले इंदिरा चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो युवक चौराहे पर पहुंचे। सिपाही दिनेश गिरी और राघव सिंह ने उन्हें चेक करने के लिए रोका। इससे न सिर्फ दोनों घबरा गए, बल्कि उनके माथे से पसीना छूटने लगा। शक होने पर दोनों को थाने लाया गया, जहां तलाशी के दौरान उनके पास 22 एटीएम कार्ड, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम तरुण दीक्षित पुत्र राजीव प्रकाश निवासी ग्राम शिवनगर थाना अलीगंज (बरेली) और जितेंद्र उर्फ सोनू पुत्र दान सिंह निवासी ग्राम पचधेर थाना आंवला (बरेली) बताए। तभी से दोनों से पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान दोनों ने एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड करने की कई घटनाओं को कबूल किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को सोमवार दोपहर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें