फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में जल गया अधबना फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। छह सड़का मार्ग के नजदीक फर्नीचर की दुकान में आग लगने की वजह तो पता नहीं चली है लेकिन दुकानदार हसीन खां के मुताबिक इस हादसे में उनका कच्चा माल और फोम के गद्दे जलकर राख हो गए। छत का लिंटर चटक गया और आग बुझाने के प्रयास में दो भाई मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

शहर के फरशोरी टोला निवासी हसीन खां ने बताया कि उनकी फर्नीचर की तीन मंजिला दुकान है। नीचे तैयार फर्नीचर की बिक्री होती है तो दूसरी मंजिल पर फर्नीचर तैयार किया जाता है, जबकि तीसरी मंजिल को गोदाम बना दिया था। जहां कच्चा माल, गद्दे, फोम आदि रखा जाता था। वहीं अधबना फर्नीचर भी रखा था। हसीन खां ने बताया कि वह रोजाना दुकान बंद करने से पहले लाइट कट करते थे। रविवार रात उन्होंने करीब पौने नौ बजे दुकान बंद की थी। इससे पहले लाइट बंद कर दी और इंवर्टर का कनेक्शन काट दिया था। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि दुकान में आग लग गई है। इससे उनके हाथ पैर फूल गए। उन्होंने तुरंत दुकान का शटर खोला। पहले नीचे का फर्नीचर बचाया। फिर उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। इस प्रयास में हसीन और उसका भाई निहाल मामूली रूप से झुलस गए। गनीमत रही कि जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने हादसे को गंभीरता से लिया। नहीं तो बहुत बड़ा नुकसान होता।

जले केबलों की मरम्मत शुरू
फर्नीचर की दुकान में आग लगने से मोहल्ले और आसपास की कई दुकानों के केबल जलकर टूटकर गिर गए थे। इससे मोहल्ले की बत्ती गुल हो गई थी। सोमवार सुबह लाइट ठीक करने के लिए लाइनमैन लगाए गए। देर शाम तक मरम्मत का कार्य चलता रहा, तब कहीं लाइट ठीक हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें