फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी पर मारपीट में छात्र समेत हमलावर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। एमजीपी इंटर कॉलेज में एक दिन पहले दो छात्रों के बीच मामूली बात पर हुए विवाद के तीसरे दिन सोमवार को बाहरी युवकों के हस्तक्षेप ने मारपीट का रूप ले लिया। बाहरी युवकों को छात्र तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने उसके दोस्त छात्र को घेर लिया। मारपीट के दौरान हमलावर युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मारपीट का मामला स्टेशन रोड पर कोतवाली के पास का है। कॉलेज में कक्षा-नौ के दो छात्रों के बीच शनिवार को कहासुनी हो गई थी। दोनों के सहपाठियों ने उस समय तो विवाद शांत करा दिया, लेकिन सोमवार को कॉलेज खुला तो एक पक्ष के कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरीजंगल निवासी छात्र की हिमायत में उसके परिवारी और दोस्त आ गए। उन्होंने दूसरे छात्र के क्लासमेट मोहल्ला अहीरटोला निवासी दीपक (16) को घेर लिया। दीपक की पिटाई कर दी गई। मारपीट में हमलावर पक्ष से सकरीजंगल का उसैदुल (18) भी घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र समेत चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायल दीपक और उसैदुल का मेडिकल भी कराया है। इधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर ने बताया कि कॉलेज के छात्रों के बीच कहासुनी का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। अगर ऐसा हुआ है तो दोनों छात्रों से जानकारी करने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें