फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से दो क्विंटल मांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक बार फिर कासगंज से सप्लाई किया जा रहा मांस पकड़ा गया। पुलिस ने दो तस्कर दबोचे हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाद में उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसआई हरपाल सिंह शनिवार सुबह कांस्टेबल सुनील मिश्रा और नंदकिशोर के साथ चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि कासगंज की ओर से एक कार में मांस लाया जा रहा है। सूचना पर उन्होंने चौराहे पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही कार चौराहे पर पहुंची कि पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर उसमें सवार दो तस्कर दबोच लिए। कार में करीब दो क्विंटल मांस बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम शाकिर निवासी मोहल्ला शहबाजपुर (बदायूं) और बबलू निवासी शेखूपुर बताए। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं मांस को सैंपल लेकर दफन करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें