बदायूं। बीईओ उझानी ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर द्वितीय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक अभिषेक दीक्षित 26 जुलाई के बाद से स्कूल नहीं आ रहे हैं। जिसकी कोई सूचना भी प्रधानाध्यापक व बीईओ को नहीं दी गई है। तीन माह से स्कूल नहीं आ रहे शिक्षक को निलंबित करने की संस्तुति बीईओ द्वारा बीएसए को की गई। इसके बाद में बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा कार्यालय से संबद्ध कर दिया। इस मामले की जांच करने के आदेश बीईओ सहसवान को दिए हैं। संवाद