फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को तांगा बुग्गी मेें ले जाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नौनी में संदिग्ध हालात में मरे सत्यपाल की लाश को घर से दातागंज कोतवाली तक पंचनामे के लिए पहुंचाने में पुलिस के सारे इंतजाम फेल हो गए। घर वाले मजबूरन दातागंज तक लाश को तांगा बुग्गी में रखकर लाए। लाश रखी तांगा बुग्गी के पीछ दो सिपाही भी बाइक से दौड़ते रहे। शुक्रवार को इसका वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी सत्यपाल पुत्र ठाकुर दास की बुधवार दोपहर मौत हो गई थी। परिजन का कहना था कि गांव में एक व्यक्ति कई सालों से अवैध शराब बेच रहा है, जिसके यहां अधिकतर ग्रामीण शराब पीते हैं। सत्यपाल भी वहां शराब पी रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुुच पुलिस ने शव को पंचनामे के लिए भिजवाया, लेकिन वाहन की व्यवस्था न होने पर उसे परिजन तांगा बुग्गी में डालकर ले गए थे। शुक्रवार को इसकी वीडियो भी वायरल हो गई।

इंस्पेक्टर बोले-......तो क्या बुग्गी सवारी नहीं!
इंस्पेक्टर संजय कुुुमार सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने तपाक से कहा कि क्या बुग्गी सवारी नहीं है! उस पर मृतक का भाई और पुलिस वाले भी बैठे थे। बाद में उन्होंने कहा कि गांव से कोतवाली तक शव को लाने के दौरान किसी वाहन का इंतजाम नहीं हो पाया था, इसलिए उसे बुग्गी से लाया गया था। इसके बाद यहां से वाहन से शव को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें