फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में परशुराम टोली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली और दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कई आकर्षण रंगोली बनाकर निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। प्रधानाचार्य संजीव दीक्षित ने कहा कि जीवन में प्रतियोगिता का आयोजन और प्रतिभाग करना बहुत जरूरी है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है और कुछ अच्छा करने के लिए उनमें जागृति पैदा होती है। निर्णायक मंडल के अनुसार माध्यमिक वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में परशुराम टोली प्रथम, भगत सिंह टोली द्वितीय और चंद्रशेखर टोली तृतीय स्थान पर रही। दीप सजाओ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शीतल यादव प्रथम, निधि द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम व नवीन द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य उर्मिला शर्मा, रूबी राठौर, अभिलाषा शर्मा, प्रियंका माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें