फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी से लूट की एफआईआर दर्ज, लुटेरों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुई कपड़ा व्यापारी से एक लाख रुपये की लूट के मामले में अलापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन अभी लुटेरों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की छानबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी अजय गुप्ता से सोमवार को कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक लाख रुपये लूट लिए थे। व्यापारी अपने घर उसावां से एक लाख रुपये लेकर माल खरीदने को निकले थे। वह किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी कलान की ओर से आए कार सवार बदमाशों ने उन्हें लिफ्ट देकर बैठा लिया। बाद में उन्हें गौंतरा मोड़ पर ले जाकर रुपये लूट लिए और मारपीट कर भाग गए। इस मामले में शाम तक सीमा विवाद चलता रहा था। व्यापारी ने अलापुर पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने देर शाम अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन में लगे हैं। अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें