फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में ही पत्नी को दे दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही। तीन तलाक का ताजा मामला अलापुर में सामने आया है। एडीजी अविनाश चंद्र के आदेश पर थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर सात की गुलशमा का निकाह तीन महीने पहले अलापुर के वार्ड नंबर एक के हाशिम के साथ हुआ था। गुलशमा का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसने कई बार मायके वालों को भी बताया। मायके वाले उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जता चुके थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर सास-ससुर और देवर-ननद के कहने पर पति हाशिम ने उसे तीन तलाक दे दिया। आठ अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। यहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद गुलशमा ने एडीजी अविनाश चंद्र से न्याय की गुहार लगाई। एडीजी के आदेश पर अलापुर थाना पुलिस ने पति हाशिम, ससुर भूरे, सास नूरबानो, देवर नाजिम और ननद हिना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें