फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/उझानी। उझानी कोतवाली के गांव बरामयखेड़ा में शनिवार देर रात एक महिला संदिग्ध हालात में झुलस गई। मायके वालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

उझानी के गांव बरामयखेड़ा की सुधा की पास ही के गांव रौली में ससुराल है। सुधा का अपने पति रिंकू से विवाद चल रहा है। इस संबंध में वाद कोर्ट में विचाराधीन है। इसी के चलते कई महीने से वह अपने मायके में रह रही थी। मायके वालों का कहना है कि ससुराल कुछ ही दूरी पर है। आरोप है कि शनिवार रात सुधा का पति दो अन्य लोगों के साथ आया था। उन लोगों पास मिट्टी के तेल की केन थी। आरोप है कि सुधा के पति व उसके साथ आए लोगों ने अचानक सुधा पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें